Maharajganj Times

धार्मिक आस्था में ‘बुलडोजर एक्शन’: छठ पर्व पर घाटों की सफाई में दिखा योगी सरकार का नया चेहरा

Maharajganj
Saturday, 25 Oct, 2025
0
461

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- योगी सरकार का बुलडोजर अब सिर्फ अवैध निर्माण तोड़ने तक सीमित नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और जनसेवा का भी प्रतीक बनता जा रहा है। छठ पर्व के मद्देनज़र महराजगंज जिले में प्रशासन ने स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान छेड़ दिया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में छठ घाटों पर दिन-रात सफाई का काम जारी है, जिसमें बुलडोजर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सड़क किनारे और घाटों तक जाने वाले मार्गों की सफाई, समतलीकरण और जलनिकासी के लिए बुलडोजर लगातार काम कर रहे हैं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी रखी जाए। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार का बुलडोजर अब विकास और धार्मिक आस्था दोनों का प्रतीक बन गया है। यह पहल न केवल स्वच्छता का संदेश दे रही है, बल्कि प्रदेश में प्रशासनिक संवेदनशीलता का भी नया उदाहरण पेश कर रही है।