Maharajganj Times

Maharajganj News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में भव्य आयोजन, हजारों ने किया योगाभ्यास

Maharajganj
Saturday, 21 Jun, 2025
0
226

 

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के क्रीड़ा स्टेडियम में शुक्रवार को एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 1000 लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रोटोकॉल के अनुसार वज्रासन, भुजंगासन, शवासन और अन्य प्रमुख आसनों से हुई, जिन्हें योग प्रशिक्षकों की देखरेख में कराया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अनुज झा, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। नोडल अधिकारी अनुज झा ने कहा कि योग न केवल भारत की अमूल्य धरोहर है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए एक वरदान है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से अनेक मानसिक और शारीरिक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

विधायक सदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि आज योग को दुनिया भर में मान्यता मिली है। उन्होंने इसे भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग आत्मा को शांति और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और यह मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। योग और प्रकृति के इस समन्वय ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

 

<