Maharajganj Times

Maharajganj News :- घुघली में पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, अवैध ठेले-दुकानें हटाईं, कई वाहन चालान

Maharajganj
Tuesday, 03 Jun, 2025
0
865

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- घुघली क्षेत्र के कस्बा घुघली में मंगलवार को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी घुघली व यातायात प्रभारी अरुणेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने रेलवे क्रॉसिंग के पास रोड के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगी ठेलियों और दुकानों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। कार्रवाई के दौरान नियम विरुद्ध पाए गए दुकानदारों और ठेला चालकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही, सड़क पर गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को भी चिन्हित कर चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे कानून का पालन करें और यातायात को बाधित न करें।

<