Maharajganj Times

Maharajganj News :- सीएचसी सदर में राज्य महिला आयोग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, अधीक्षक का तबादला, नए प्रभारी की नियुक्ति

Maharajganj
Wednesday, 28 May, 2025
0
403

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सदर के औचक निरीक्षण के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चन्द्रा अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए, जिससे प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया। डॉ. चन्द्रा को अब जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में लेवल-3 चिकित्साधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह डॉ. खगेन्द्र प्रताप सिंह को नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीकांत शुक्ला के आदेशानुसार लिया गया। सूत्रों के अनुसार, यह तबादला केवल निरीक्षण की प्रतिक्रिया नहीं बल्कि क्षय रोग उन्मूलन अभियान को मजबूती देने के प्रशासनिक प्रयासों का भी हिस्सा है। डॉ. चन्द्रा को उनके अनुशासित और अनुभवी कार्यशैली के लिए जाना जाता है, और अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे नई भूमिका में जनपद में क्षय रोग नियंत्रण को गति देंगे। इस अचानक हुए प्रशासनिक फेरबदल से स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। निरीक्षण के समय कई कमियां सामने आईं, जो प्रशासनिक निगरानी की जरूरत को दर्शाती हैं। अब देखना यह है कि नए अधीक्षक डॉ. केपी सिंह अस्पताल की व्यवस्था को किस तरह संभालते हैं।

<