Maharajganj Times

VIDEO : महराजगंज में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल, जनता और प्रशासन दोनों रहे मुस्तैद

Maharajganj
Wednesday, 07 May, 2025
0
2156

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और हालिया एयर स्ट्राइक की पृष्ठभूमि में आज बुधवार को सीमावर्ती जिले में शाम 6:30 से 7:30 बजे तक युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देश पर जिले के संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए किया गया, जिसमें प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा टीम, होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा विभाग की संयुक्त भागीदारी रही। ड्रिल की शुरुआत 6:40 बजे सायरन बजाकर ‘एयर रेड’ की सूचना से हुई, जिसके बाद पूरे जिले में 10 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। प्रमुख स्थलों जैसे पुलिस लाइन की हाईराइज बिल्डिंग और केएमसी मेडिकल कॉलेज में विशेष अभ्यास किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों और शहरी इलाकों में मुनादी कर जनता को जागरूक किया गया। ब्लैकआउट, इवैक्युएशन प्लान, प्राथमिक चिकित्सा, बंकर उपयोग और अफवाहों से बचाव जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जनता से अपील की गई कि संकट के समय घबराएं नहीं, बल्कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया यह देश की आतरिक सुरक्षा के तहत केंद्र सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा यह सिविल डिफेंस मार्क ड्रिल के बारे में बताता गया था कि सात मई को पूरे प्रदेश में कराया जाए इसकी के दृष्टिगत जिले में दो जगहों कराया गया। जिसमें सभी विभागों के द्वारा सहभागिता किया गया है और आम नागरिकों को भी शामिल किया गया है और इसमें बताया गया है कि अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो आम नागरिकों को कैसे प्रशिक्षित करना है और कैसे सावधानियां बरतनी हैं और इसके अलावा आम नागरिकों को सुरक्षा की दृष्टिगत इस युद्ध जैसी स्थिति में क्या-क्या कार्रवाई करनी है उसके तहत ब्रीफिंग का करवाई किया गया है और यह कार्रवाई भविष्य में संभावनाओं की दृष्टिगत आगे भी जारी रहेगी। 

<