Maharajganj Times

Maharajganj News : एसपी ने चार थानेदारों को किया आउट, सात थानों में नए थानाध्यक्ष

Maharajganj
Monday, 14 Apr, 2025
0
4372

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :आईपीएल सीजन में जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कानून व्यवस्था की फील्डिंग को चुस्त दुरूस्त रखने लिए सोमवार की देर शाम धुआंधार कप्तानी पारी खेली। इसमें निचलौल, सोहगीबरवा ठूठीबारी व महिला थाना की थानाध्यक्ष थानेदारी से आउट हो गए हैं। दो को पुलिस लाइन में हाजिर किया गया है। तीसरे को सम्मन सेल व चोथे को महिला थानाध्यक्ष को वन स्टाफ सेंटर में तैनात किया गया है। एसपी की आक्रामक पारी में सात थानाध्यक्ष में से केवल तीन ही अपनी थानेदारी बचा पाए हैं। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी सोमेंद्र मीना ने सोमवार की देर रात सात थानाध्यक्ष समेत 11 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है। नौतनवा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को पुरन्दरपुर थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुरन्दरपुर थाना में लंबे समय से जमे थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एसपी का भरोसा जितने में सफल हुए हैं। उनको नौतनवा थाना की कमान सौंपी गई है। वहां के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। गैर जनपद से ट्रांसफर होकर जिले में आने के बाद निचलौल जैसे महत्वपूर्ण थाना का एसओ बन सुर्खियों में आने वाले एसआई गौरव रॉय कन्नौजिया को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सोहगीबरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी भी लाइन हाजिर हुए हैं।इंडो नेपाल बॉर्डर की महत्वपूर्व कोतवाली ठूठीबारी के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भी अपनी थानेदारी नहीं बचा पाए। एसपी ने उनका सम्मन सेल में ट्रांसफर किया है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा पर कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा कायम रखते हुए एसपी ने उन्हें निचलौल थाना का एसओ बनाया है। भिटौली थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहित सविता को एसपी ने गंडक नदी के दियारा में बसे तीन गांव के थाना सोहगीबरवा का नया एसओ बनाया है। सर्विलांस सेल में तैनात एसआई महेंद्र मिश्रा का कद बढ़ाते हुए एसपी ने ठूठीबारी का नया एसओ बनाया है। फरेंदा थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता पर भरोसा करते हुए एसपी ने सिंदुरिया का थानाध्यक्ष बनाया है। महकमा में फेरबदल वन स्टॉप सेंटर की महिला एसआई नैनश्री जायसवाल की किस्मत चमकी है। एसपी ने उनको महिला थाना का एसओ बनाया है। महिला थाना की एसओ राजकुमारी शुक्ला को वन स्टॉप सेंटर में ट्रांसफर किया गया है।

<