Maharajganj Times

Maharajganj :- बेटी के जन्म पर पौधारोपण, समाज को मिला जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Maharajganj
Saturday, 29 Mar, 2025
0
230

 

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : बेटी के जन्म को विशेष मान देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बलराम दुबे ने शुक्रवार को स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रशांत पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बेटियों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, इसलिए उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बेटी के जन्म पर पौधारोपण को एक प्रेरणादायक पहल बताया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। बलराम दुबे ने कहा, "बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। दोनों को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।" इस अवसर पर गौतम तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, ,युवा भाजपा नेता अमन पांडेय,नागेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और घनश्याम द्विवेदी सहित कई लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।