Maharajganj Times

Maharajganj : संजय पांडेय फिर बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

Maharajganj
Sunday, 16 Mar, 2025
0
985

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संजय पांडेय को एक बार फिर महराजगंज जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित अधिवेशन में भाजपा जिला चुनाव अधिकारी व काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओंकार केसरी ने उनके नाम की घोषणा की। जनवरी 2025 में हुए नामांकन में 29 दावेदार मैदान में थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद पार्टी नेतृत्व ने संजय पांडेय को फिर से जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जमकर नारेबाजी व पटाखे फोड़े गए। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संजय पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

<