Maharajganj Times

Maharajganj :लेखपाल संघ चुनाव: सूरज बने अध्यक्ष, ऋषिकेश संभालेंगे मंत्री पद

Maharajganj
Monday, 24 Feb, 2025
0
792

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- फरेंदा तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जबकि अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सूरज ने जीत दर्ज की, वहीं ऋषिकेश शर्मा मंत्री चुने गए।चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरजीत सिकंदर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार—सूरज, मनीष पटेल और उपेंद्रनाथ तिवारी मैदान में थे। हालांकि, उपेंद्रनाथ तिवारी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कुल 260 मतदाताओं में से 211 ने मतदान किया, जिसमें सूरज को 116 और मनीष पटेल को 90 मत मिले, जबकि तीन मत अवैध रहे। 26 मतों के अंतर से सूरज ने जीत दर्ज की।अन्य पदों पर जहीरूद्दीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेंद्र विश्वकर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपेंद्र कुमार धवन उप मंत्री, अवनीश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष और शिवम पांडेय ऑडिटर निर्विरोध चुने गए चुनाव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, खंड उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष गोरखपुर जगदीश प्रसाद, तहसील अध्यक्ष कैंपियरगंज तारा यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

<