Maharajganj Times

महराजगंज ने रचा इतिहास, लखनऊ और गोरखपुर जैसे बड़े जिलों को पीछे छोड़कर लगातार पांचवीं बार सीएम डैशबोर्ड में हासिल किया प्रथम स्थान

Maharajganj
Tuesday, 10 Dec, 2024
0
3066

 
 
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : महराजगंज जिला विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के चलते एक बार फिर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। नवंबर माह के लिए जारी रैंकिंग में महराजगंज ने लखनऊ और गोरखपुर जैसे बड़े जिलों को पीछे छोड़कर लगातार पांचवीं बार पहला स्थान प्राप्त किया है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का क्षण है, लेकिन इस स्थान को बनाए रखने के लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। उन्होंने शासन की प्राथमिकता पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन को निरंतर प्रयासरत रहना होगा। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने भी इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सभी विभागों के समन्वित प्रयासों का प्रमाण है। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने भी जनपदवासियों और प्रशासनिक टीम को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को प्रशासन के अनुशासन और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। महराजगंज का यह प्रदर्शन अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है और शासन की मंशा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण पेश करता है।

<