Maharajganj Times

महराजगंज जेल में सीसामऊ से नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी ने पति इरफान से की मुलाकात

Maharajganj
Monday, 25 Nov, 2024
0
1145

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :-  जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से उनकी पत्नी व सीसामऊ की नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी ने सोमवार को अपने बेटी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कानपुर कैंट के विधायक मोहम्मद हसन रोमी और आर्य नगर के विधायक अमिताभ वाजपेई भी मौजूद रहे। सपा नवनिर्वाचित विधायक नसीम सलंकी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विधायक जी से मिल कर बहुत खुशी हुई। वह काफी भावुक हो गए थे।बहुत दिनों बाद उनसे मुलाकात हुई।उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही है। नसीम सोलंकी के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर हुसैन, सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव और सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी  समेत तमाम सपा नेता भी उपस्थित रहे।