Maharajganj Times

MAHARAJGANJ :छठ महापर्व पर भक्ति में सराबोर हुआ जनपद,डीएम ने मां व मौसी संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Maharajganj
Thursday, 07 Nov, 2024
0
1600

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर गांव से शहर तक भक्तिमय वातावरण बन गया है।छठ महापर्व को लेकर सरोवर व्रती महिलाओ व परिजनो से गुलजार हो उठे हैं। छठ घाटो पर भक्ति गीतो के साथ पूजन अर्चन किया जा रहा है। गुरुवार को दोपहर बाद व्रती महिलाए डाल लेकर छठ घाटो पर पहुंची और पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना की और अर्घ्य दिया। छठ घाटो पर प्रकाश व प्रसाद की व्यवस्था देखने को मिली।छठ महिमा के गीतो व दीपो से सरोवर जगमग रहे।संतान की प्राप्ति व उनकी सलामती के लिए महिलाएं निराजल व्रत धारण कर कठिन तप करती दिखी।गांव के तालाब व शहर के सरोवर छठ भक्तो से गुलजार रहे।मेले जैसे दृश्य के बीच युवा पटाखे फोड़ते रहे तो समाजसेवी व्रती महिलाओ को गहरे पानी से सुरक्षा के इंतजाम मे डटे रहे। लोक कल्याण की कामना के साथ जिलाधिकारी अनुनय झा अपने मां अल्का झा व मौसी के साथ मुख्यालय पर स्थित सरोवर पर पहुंचे और पारम्परिक तरीके से छठ पूजा में शामिल हुए।डीएम ने सरोवर में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।जिलाधिकारी अपने कार्यकाल मे दूसरी बार जनपद में छठ पर्व को मां के साथ मनाया।इस बार जनपद के छठपर्व को देखने के लिए उनकी मौसी भी आई थीं और सूर्य उपासना के पर्व को लेकर काफी प्रसन्नचित नजर आईं।