Maharajganj Times

MAHARAJGANJ MAHOTSAV :सुरो की बरसात से संगीत की जमाएंगे धाक,जनपदवासियों का दिल जीतने आ रहे सिंगर बी प्राक

Maharajganj
Wednesday, 02 Oct, 2024
0
1066

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- सिने जगत के मशहूर गायक व म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक के नाम से मशहूर प्रतीक बच्चन आज महराजगंज महोत्सव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।तेरी मिट्टी जैसा गीत गाकर पूरे देश को देशभक्ति के रंग में रंगने वाले बी प्राक का जनपदवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बी प्राक के आगमन को लेकर युवा वर्ग खासा उत्साहित  है।महोत्सव के उद्घाटन दिवस पर प्ले बैक सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतो का सुरुर अभी जनपदवासियों के सिर से उतरा नहीं कि आज बी प्राक की प्रस्तुति होने से सभी बेहद रोमांचित हैं।महराजगंज महोत्सव के आयोजन में इतने बड़े कलाकारों को लाइव देखना जनता के लिए एक सौगात जैसा है।संध्याकालीन कार्यक्रम में जबसैलाब के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

<