Maharajganj Times

Road Accident : दुपहिया वाहनों में हुई ज़ोरदार टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Maharajganj
Wednesday, 18 Sep, 2024
0
1600

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में शामिल दो दुपहिया वाहन आमने-सामने टकरा गईं जिससे गम्भीर हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय शमशाद और 35 वर्षीय सानू को मृत घोषित कर दिया। सानू की पत्नी, 30 वर्षीय पूजा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  जानकारी के मुताबिक करमहिया गांव निवासी युवक शमशाद  बाइक पर सवार होकर निचलौल शहर से घर लौट रहे थे। अभी वह झुलनीपुर नहर पटरी सड़क स्थित गांव के करीब पहुंचे थे। इसी बीच बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार जिसपर एक पुरुष और महिला निवासी रजवल मदरहा थाना कोठीभार सवार थे ,से जोरदार टक्कर हो गई। जिस दौरान दोनों बाइक सवार शमशाद, सानू और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में शमशाद और सानू की मौत हो गई। जबकि पूजा गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है। निचलौल थाना के प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर हुई है। जिसमें दो की मौत हो गई है। एक महिला का इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर है। शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।

 

<