Maharajganj Times

जिलाकारागार के कैदियों से मिलने के लिए अब घर बैठे करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Maharajganj
Sunday, 01 Sep, 2024
0
1050

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:   जिला कारागार के कैदियों से मिलने के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के तहत मुलाकात के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। बंदियों से मिलने के इच्छुक व्यक्ति को सबसे पहले वेबसाइट "eprison.nic.in" पर जाकर "New VVisit Registration" विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद दो फॉर्म खुलेंगे, जिनमें से एक में मुलाकाती का विवरण और दूसरे में बंदी की जानकारी भरनी होगी। 
फॉर्म भरने के बाद, आवश्यक कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके तुरंत बाद, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक बुकिंग नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर का उपयोग करके वेबसाइट पर "visit status" चेक किया जा सकेगा। बुकिंग की पुष्टि होने पर, संबंधित व्यक्ति को जेल में मुलाकात की अनुमति मिलेगी। इसके लिए पहचान-पत्र की छायाप्रति और परिजन/मुलाकाती की फोटो जेल के ई-प्रिजन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।  प्रक्रिया के समापन पर मुलाकात की सुविधा जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि अब दूर दराज के लोगों को मुलाकात के लिए सुबह जल्दी नहीं आना पड़ेगा।अब घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर मुलाकात के लिए नंबर लगा सकेंगे।

<