Maharajganj Times

जिले में एनआईए टीम ने मारा छापा चार घंटो तक घर के अंदर तलाशी लेकर परिजनों से की पूछताछ

Maharajganj
Friday, 30 Aug, 2024
0
2104

  

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :-  जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के करमहिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एनआईए ने स्वाट और स्थानीय पुलिस के साथ एक व्यक्ति के घर छापा मारा। टीम ने छापा मारकर करीब चार घंटे तक घर की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान टीम ने परिजनों से पूछताछ भी की। कहा जा रहा है की टीम संदिग्ध गतिविधियों को लेकर छापा मारी की है। हालांकि जांच के बाद ही छापा मारने का वजह सामने आयेगा। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) स्वाट और स्थानीय पुलिस के साथ करमहिया गांव में छापेमारी की करवाई कई घटों तक चली टीम ने कई दस्तावेज की गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद 
 लेकर मुसहर बस्ती गांव डोमा पहुंची। जहां पर जितेंद्र मेडिकल स्टोर संचालित करता है। उससे भी  पूछताछ कर उसके पास से फोन और डायरी को लेकर चले गए। एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम निचलौल थाना आई हुई थी। टीम को पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई गई थी। जांच के बाद टीम चली गई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

<