Maharajganj Times

ब्रेकिंग न्यूज : ARTO कार्यालय में तैनात बाबू ने किया सुसाइड, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

Maharajganj
Friday, 09 Aug, 2024
0
2717

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला है। मामले में पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। बलिया जिले के थान उभाव का रहने वाला अतुल कुमार कनिष्ठ सहायक पद पर एआरटीओ कार्यालय में तैनात था। बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा दिए गए काम के प्रेशर में अतुल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना उसके रूम पार्टनर ने कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही नवागत कोतवाल मनोज कुमार राय, नगर चौकी इंचार्ज विजय द्विवेदी, पुलिस की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एआरटीओ विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने एआरटीओ से आवश्यक जानकारी लेने के लिए पूछताछ किया। कनिष्ठ सहायक के पास से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है।

<