Maharajganj Times

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत कार में बैठ कर दारू पीने वाले 17 शौकीनो पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा,अब तक कुल 243 लोगों पर हुई करवाई

Maharajganj
Tuesday, 23 Jul, 2024
0
1100


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने नशेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए रविवार से एक नया अभियान शुरू किया गया है जिसका नाम ''आपरेशन कार-ओ-बार'' दिया गया है। इस आपरेशन में पुलिस ने सावन के पहले दिन सोमावर को जबरदस्त करवाई करते हुए शराबियों के तोते उड़ा दिए।देर शाम पुलिस ने "कार ओ बार" अभियान चलाकर कुल 243 लोगों को पकड़ा जो शराब पी रहे थे। इसमें 17 लोग कार को बार बना कर कार में बैठ कर शराब पी रहे थे उन पर पुलिस करवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर नशेबाजी न करने के लिये पहले से ही नियम कानून हैं इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग इसका उल्लंघन करते हैं । इससे शराब की दुकानों व सार्वजनिक स्थलों से गुजरने वाले नागरिकों, महिलाएं एवं बेटियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नशा करके वाहन चलाने में सड़क हादसों का भी बड़ा खतरा रहता था । इन सभी समस्याओं के निदान के लिये आपरेशन कार-ओ-बार की शुरुआत की गई है। सावन के पहले दिन ही यह करवाई की गई है इसमें कुल 243 लोगों को पकड़ा गया है। जिसमें इनके लिखाफ विधिक करवाई  की जा रही ओर चेतावनी दे कर छोड़ा जा रहा है।  महराजगंज पुलिस द्वारा एक नंबर भी दिया गया है जिसपर (9454402465)फोन करके सूचना दे सकते हैं। पुलिस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या का निस्तारण करेगी।

<