Maharajganj Times

अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरी बारात से लौट रही वाहन, तीन लोग घायल

Maharajganj
Saturday, 13 Jul, 2024
0
930

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :  ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा रोड के किनारे बीती रात  बारात से लौटकर वापस आ रही एक चार पहिया वाहन सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीण और पुलिस के द्वारा वाहन में सवार लोगों को किसी तरह बचाया गया जिसमें से तीन लोग चोटिल हो गए।वहीं  चार पहिया वाहन अभी भी गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरी हुई है और रस्सी के माध्यम से निकलने का प्रयास किया जा रहा है । गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भारी क्षति नहीं हुई । गाड़ी मालिक ने बताया कि उनका भतीजा महराजगंज से शादी से वापस आ रहा था हल्की बारिश हो रही थी इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी ने डीपर दिया जिसके बाद चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसके बाद लोगो ने रस्सी की मदद से लोगो को बचाया गया  वही दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जबकि क्रेन की मदद से गाड़ी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
 

 

<