Maharajganj Times

कृषि मंत्री ने जनपद का दौरा कर बाढ नियंत्रण व प्रबंधन के कार्य का किया निरीक्षण,बोले बाढ राहत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

Maharajganj
Thursday, 11 Jul, 2024
0
475


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उ.प्र. सरकार  सूर्य प्रताप शाही द्वारा गुरुवार को जिले में बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया। कृषि मंत्री द्वारा सबसे पहले चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों और अस्थाई बाढ़ चौकी को देखा और संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने महाव नाले को देखा। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिला प्रशासन द्वारा महाव नाले के तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और नाले की सफाई हेतु कराए गए कार्यों से अवगत कराया गया। मंत्री ने कराए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।  कृषि मंत्री ने कहा कि नेपाल की नदियों के पानी के कारण जनपद की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इससे उत्पन्न बाढ़ की आशंका को देखते हुए महराजगंज का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया। उन्होंने बाढ़ संबंधी तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। स्वयं मा. मुख्यमंत्री के द्वारा 04 जिलों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावितों से बात कर उनका हालचाल लिया गया है और राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

<