Maharajganj Times

Maharajganj news: जिले के लिए आई खुशखबरी ,सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

Maharajganj
Thursday, 11 Jul, 2024
0
938

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- महराजगंज के लिए एक अच्छी ख़बर आई है। विभिन्न विकास और निर्माण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी रैंकिंग में पूरे प्रदेश में महराजगंज को दूसरा स्थान मिला है। डीएम अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सबके समग्र प्रयासों का परिणाम है कि जनपद ने कई अग्रणी जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के रैंकिंग से संतुष्ट होने की बजाय और बेहतर करने का प्रयास करे।