Maharajganj Times

महराजगंज के निचलौल विकास खंड की 11 महिलाएं पीएम आवास की किस्त लेकर कर गई पलायन

Maharajganj
Saturday, 06 Jul, 2024
0
4400

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद में पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही जनपद 11 महिलाएं  पलायन कर गईं। मामले का खुलासा तब हुआ जब इन महिलाओं के पति पुलिस के पास पहुंचे और दूसरी किस्त पर रोक लगने की मांग की है । वही इस हैरान करने वाले मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है। मामले का खुलासा बीडीओ निचलौल के पत्र से हुआ जिसमे उन्होंने संबंधित गांवों के सचिवों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि जिन लाभार्थियों द्वारा आवास की प्रथम / द्वितीय किस्त खाते से निकाल कर घर से पलायन किया गया है, उनके विरुद्ध राजकीय धन के दुरूपयोग एवं अन्य आपराधिक कृत्यों के आधार पर सम्बन्धित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करावते हुए अवगत कराया जाए। मामले के संज्ञान में आने के बाद डीएम अनुनय झा ने महराजगंज टाइम्स को बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है 11 महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री आवास की किस्त पहुंची थी लेकिन इसका दुरुपयोग किया है और लाभार्थियों ने आवास बनाने में इसका प्रयोग नहीं किया है इसके बाद संबंधित बीडीओ को निर्देशित करते हुए लाभार्थियों के ऊपर विधिक कार्रवाई की जाए साथ ही साथ रिकवरी की भी कार्रवाई की जाए। पीडी डीआरडीए रामदरश चौधरी ने बताया कि  प्रकरण की जांच कराई गई। खंड विकास अधिकारी निचलौल द्वारा अवगत कराया गया कि एक महिला लाभार्थी ग्राम पंचायत खेसरहा शीतलपुर की किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ परिवार व बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। अन्य 10 लाभार्थी महिलाए अलग–अलग वजहों से पलायित होकर अपने अन्यत्र जगह पर रह रही हैं। उनको नोटिस जारी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

<