Maharajganj Times

बिंग ब्रेकिंग :बीस हजार रूपए रिश्वत के मामले में सीबीआई ने की छापेमारी, डाक निरीक्षक को गिरफ्तार कर ले गई टीम

Maharajganj
Tuesday, 16 Apr, 2024
0
1809


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बीस हजार रुपए रिश्वत के आरोप में लखनऊ की सीबीआई टीम ने मंगलवार को जिले में छापेमारी की। फरेंदा क्षेत्र के डाक निरीक्षक को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई है। इस कार्रवाई से जिले में खलबली मच गई है। सीबीआई की कार्रवाई से जुड़े इस मामले में जिले का कोई अफसर कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। डाक विभाग के अफसर व कर्मी चुप्पी साधे हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम के कर्मी मंगलवार को अपराह्न तीन बजे फरेंदा पहुंचे। आरोपित डाक निरीक्षक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। डाक विभाग के कर्मियों के मुताबिक किसी कर्मचारी ने ही रिश्वत के मामले में शिकायत की थी, उसी मामले में टीम आई थी। हालांकि बीस हजार रूपये रिश्वत के मामले में लखनऊ से सीबीआई टीम के आने की बात कई लोगों के गले नही उतर रही है लेकिन डाक कर्मियों के बीच आपसी चर्चा के मुताबिक डाक निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। टीम के बारे में दावा किया जा रहा है कि वे सीबीआई के ही कर्मी थे।