Maharajganj Times

VIDEO:भगतपुरवा गांव में पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की हुई झड़प ,वीडियो वायरल

Maharajganj
Monday, 08 Apr, 2024
0
1519

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बरगदवा थाना क्षेत्र के भगत पुरवा गांव में एक युवक को हिरासत में लेने पहुंची बरगदवा थाने की पुलिस की ग्रामीणों से झड़प हो गई इस दौरान पुलिस आरोपित को छोड़कर उसके चचेरे को भाई को जीप में बैठाने लगी लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर उसे पुलिस की गाड़ी से उतार लिया। साथ ही यह भी पूछते रहे की पुलिस बताए कि उसे  किस आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है?वायरल वीडियो में पुलिस बिना गिरफ्तारी के ही  वापस लौटती  दिखाई दे रही है। 
दिसंबर 2023 में बरगदवा थाने की पुलिस ने 990 ग्राम गांजा के साथ भगत पुरवा गांव की रहने वाले अक्षय को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने उसपर भारत नेपाल की बॉर्डर पर तस्करी करने का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि इसी मामले में पुलिस को दोबारा इनपुट मिले थे। इस क्रम में बरगदवा थाना क्षेत्र के भगत पुरवा गांव में गई हुई थी और आरोपित को हिरासत में लेने को प्रयास किया तो उसके स्वजन अक्रोशित होकर दुर्व्यवहार करने लगे। जबकि वहीं आरोपित अक्षय धरिया के चचेरे भाई अजय धरिया का आरोप है कि पिछली बार भी पुलिस उसके भाई अक्षय धरिया को इसी प्रकार घर से ले गए थे और बाद में इसके विरुद्ध गांजा दिखाकर चालान कर दिया था पूरे मामले में करीब 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस से ग्रामीणों की झड़प दिखाई दे रही है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस  उसे किस आरोप में गिरफ्तार करने आई है लेकिन पुलिस कोई जवाब नहीं दे रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना का कहना है की पूर्व में जेल गया आरोपी के कुछ इनपुट मिले थे जिसके क्रम में पुलिस गई थी इस मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

<