Maharajganj Times

प्रेमी से पति बने युवक की तलाश में बिहार के मोतीहारी से महराजगंज पहुंची महिला

Maharajganj
Wednesday, 28 Feb, 2024
0
1476

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- प्रेमी से पति बने युवक की तलाश में बिहार के मोतीहारी जिले की महिला ढूंढते हुए महराजगंज आई है। बरगदवा थानाक्षेत्र के शीशगढ़ खैराटी गांव में प्रेमी के घर ढूंढते हुए पहुंची। आरोप है कि प्रेमी के परिजनों ने उसे भगा दिया। इस मामले में बिहार की महिला बरगदवा थाना में प्रार्थना पत्र दी है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर युवक को ढूंढने के लिए परिजनों को पांच दिन का मौका दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है।  महिला के मुताबिक वह बिहार के मोतीहारी जिले की रहने वाली है। पति की मौत के बाद वह सदमे में रहने लगी। उसी बीच फेसबुक पर महराजगंज जिले के बरगदवा थानाक्षेत्र के शीशगढ़ खैराटी गांव के युवक के सम्पर्क में आई। बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद वह प्रेमी के साथ लुधियाना चल गई। वहां मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों तीन साल से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे। गृहस्थी चलाने के लिए वह प्रेमी की कंपनी में काम करने लगी। इसी बीच ससुर(प्रेमी से पति बने युवक के पिता) लुधियाना पहुंचे। पति को लेकर घर चले आए। उसके बाद से प्रेमी से पति बना युवक उसके बातचीत बंद कर दिया। उसकी तलाश में वह बरगदवा थानाक्षेत्र के शीशगढ़ खैराटी पहुंची। महिला का कहना है कि पति के घर वालों ने उसे डांट-फटकार कर भगा दिया है। थकहार कर वह न्याय की आस में बरगदवा थाना में तहरीर दी है। तहरीर देने के दस दिन बाद पति को ढूंढकर लाने के लिए उसके परिजनों को बोली है। महिला का कहना है कि मंदिर में शादी हुई है। यह कोई मजाक नहीं है। पति के साथ ही रहूंगी वरना जान दे दूंगी। इस मामले में बरगदवा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला के प्रार्थना पत्र पर जांच-पड़ताल की जा रही है। युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों पक्ष के सुनने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है।

<