Maharajganj Times

अयोध्या में सीता हरण नाट्य प्रस्तुत करेंगे कलाकृति के बच्चे,संस्कृति विभाग अयोध्या द्वारा मिला आमंत्रण

Maharajganj
Wednesday, 14 Feb, 2024
0
522
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- अयोध्या धाम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संस्कृति विभाग द्वारा सिसवा कस्बे के कलाकृति डांस एकेडमी के बच्चो को नाट्य करने हेतु आमंत्रित किया गया हैं। बुधवार को संस्कृति विभाग अयोध्या द्वारा स्थानीय कस्बे के निकट संस्कृत पाठशाला स्थित कलाकृति डांस एकेडमी के बच्चो को रामायण के सीता हरण भाग का नाट्य प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया है। एकेडमी की संचालक ममता जायसवाल ने बताया की अयोध्या में उनके एकेडमी के बच्चो की प्रस्तुति होना उनके लिए गर्व की बात हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य सुप्रसिद्ध गायक अमित जायसवाल अंजन ने बताया कि अयोध्या में चल रहे इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अन्य कलाकरो को भी मौका मिलेगा जिससे उनके साथ साथ उनकी प्रतिभा औऱ आगे बढ़ सके
<