Maharajganj Times

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर को लगी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Maharajganj
Friday, 02 Feb, 2024
0
1932

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : कोतवाली  थाना क्षेत्र के बरवां विद्यापति गांव में बीती रात गुरुवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान फोटोग्राफर को गोली लगने की घटना सामने आई है। जहां घायल फोटोग्राफर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हर्ष फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी है।  बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव में एक व्यक्ति के घर तिलक समारोह था। कार्यक्रम में किशनपुर गांव के रहने वाले राजू फोटो ले रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। जो अनियंत्रित होने के कारण गोली राजू को कंधे के ऊपरी हिस्से पर लगी। जिससे वह मौके पर गिरकर तड़पने लगा। आनन फानन में लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल युवक का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

<