Maharajganj Times

शोभायात्रा में रामलला के जयघोष से गूंज उठा घुघली नगर, गंदगी देख नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर EO ने नही किया माल्यार्पण

Maharajganj
Friday, 19 Jan, 2024
0
664

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर आज शुक्रवार को घुघली नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रामलला के जयघोष से पूरा घुघली गूंज उठा। इस दौरान शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल रहे। शोभा यात्रा के दौरान सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर धूल का चादर जमा था। चेयरमैन घुघली संतोष जायसवाल ने उसी पर माल्यार्पण किया लेकिन गंदगी देख ईओ बृजेश गुप्ता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण न कर सफाईकर्मियों को फटकार लगाया। इस घटना को देख घुघली में स्वच्छता को लेकर नगरवासियों ने तरह तरह के सवाल उठाने लगे। शोभायात्रा में साथ में चल रहे घोड़े और गेरुआ झंडा आकर्षण का केंद्र बना रहा। 

स्कूली छात्रों और नगरवासियों ने किया शोभा यात्रा में प्रतिभाग

शोभायात्रा वार्ड नंबर 3 में स्थित विष्णु मंदिर से निकलकर चैनपुर गांव होते हुए ढोढिल चौराहा, सुभाष चौक, डीएवी चौक होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचा। उसके बाद वार्ड नंबर 9 में स्थित हट्ठी माई के स्थान पर शोभायात्रा संपन्न हुआ। इस दौरान बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राएं सुभाष चौक पर शोभा यात्रा का स्वागत किया। साथ ही भारी संख्या में नगरवासी शोभायात्रा में शामिल रहे।