Maharajganj Times

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस को लेकर दुल्हन की तरह सजा इंडो नेपाल बॉर्डर

Maharajganj
Wednesday, 17 Jan, 2024
0
854

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  22 जनवरी को अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा  को लेकर जिले में तैयारी अंतिम दौर में पहुंच रही है। सभी मंदिरों में साफ सफाई कर उसे सजाया जा रहा है। इंडो नेपाल बॉर्डर की अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार सोनौली एलईडी लाइट से जगमग हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन को भी लगाया जा रहा है।  भारत आगमन पर सोनौली भारत का दर्पण है। इसके अलावा अयोध्या जाने के लिए नेपाल से बहुत से साधु संत सहित पर्यटक इस रास्ते का उपयोग करेंगे। जिसके लिए तैयारी जोरों पर है। इंडिया गेट को पीडब्ल्यूडी की तरफ़ से रंगवाया जा रहा है।अशोक चक्र, भगवान बुद्ध की मूर्ति और गेट पर बने तिरंगे की रंगाई हो रही है। नगर पंचायत  के तरफ से गेट पर झालर की  व्यवस्था की गई है। सोनौली चौकी का भी रंगरोगन किया जा रहा है। श्रीराम जानकी मंदिर में साफ सफाई  की जा रही है। इस मंदिर पर बहुत से साधु संतों का आगमन होगा। जिसके लिए रहने खाने की व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन हबीब खान ने बताया कि नगर की सफाई जोरों पर है।पूरे नगर पंचायत को प्रकाश से नहलाया जाएगा। इंडिया गेट से कुनसेरवा चौराहा तक स्ट्रीट लाइट को बेहतर किया जा रहा है। समाजसेवी सोनू गुप्ता ने बताया कस्बे के हर घर दीप और झालर से सजाने की तैयारी चल रही है। लोग सोनोली की सजावट देख कर अयोध्या को याद करेंगे। डीएम अनुनय झा ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले के 251 मंदिर पर कीर्तन का आयोजन होगा। सुबह सभी कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहर के बलिया नाला पर 21 सौ दीप जलाए जाएंगे। 21 सौ दीप फरेंदा रोड पर भी जलेगा। जिला मुख्यालय के सरोवर पर भी दीप जलाए जाएंगे। सभी नगर पालिका व नगर पंचायत को दीपोत्सव के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। सभी तैयारी पूरी कराई जा रही है।

<