Maharajganj Times

ब्रेकिंग न्यूज : कांग्रेस के मशाल जुलूस में भभकी आग, जलने लगा कार्यकर्ता, मचा अफरा तफरी

Maharajganj
Sunday, 14 Jan, 2024
0
2209

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में आज रविवार को महाराजगंज शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला था। इसी दौरान एक कार्यकर्ता मशाल के आग के चपेट में आ गया जिससे उसके मफलर में आग लग गया और वह झुलस गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों की मशक्कत के बात आग पर काबू पाया गया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया। आज शाम को महराजगंज शहर में कांग्रेसी पार्टी कार्यालय से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया था। बताया जा रहा है की नगर के मुख्य चौराहे एक कार्यकर्ता का मशाल बुझने लगा। इस दौरान कार्यकर्ता कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर मशाल को फिर से जलाने की कोशिश करने लगा। जिससे मशाल अचानक से भभक उठा। उसकी चिंगारी साथ में चल रहे एक कार्यकर्ता पर पड़ा उसने अचानक अपना हाथ झटका और मशाल जला रहे कार्यकर्ता के मफलर में आग पकड़ लिया। इस दौरान साथ चल रहे कार्यकर्ता और पुलिस आग बुझाने दौड़े और आग पर काबू पाया। इस घटना से अफरा तफरी का माहौल हो गया। 
इस संबंध में महराजगंज के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह का कहना है की मशाल जुलूस से एक कार्यकर्ता के मफलर में आग पकड़ा था। तत्काल उसे बुझा दिया गया। कार्यकर्ता पूरी तरह से स्वस्थ है।

<