Maharajganj Times

पीएम आवास योजना में अवैध वसूली पर एक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, दलालों में हड़कंप

Maharajganj
Monday, 08 Jan, 2024
0
1309

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : पीएम आवास योजना शहरी में लाभार्थियों को आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआई दर्ज किया गया है। पीओ डूडा के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के शुभम कुमार ने कोठीभार थाना में रघुवर यादव के खिलाफ केस कराया है। पीओ डूडा व एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा फोन पर सिसवा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी को स्वीकृत धनराशि की किश्त जारी कराने के एवज में धन की मांग की जा रही थी। शिकायत को संज्ञान में आते ही तत्काल आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई। डीएम के निर्देश पर इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस प्रकार के कार्य में अन्य लोग भी तो संलिप्त तो नहीं हैं। यदि इस प्रकार के अवैध वसूली में किसी अन्य का नाम प्रकाश में आता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।  पीओ डूडा ने नगर के लोगों से यह अनुरोध भी किया है कि वह किसी के बहकावे में आकर किसी भी व्यक्ति को कोई धन न दें। यदि कोई धन की मांग करता है तो मोबाइल नंबर 9151999392 पर सूचित करें। उन्होंने बताया कि जिनकी भी किश्त जारी की जानी है उनका सत्यापन डीएम कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जा रहा है।