Maharajganj Times

नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, 13 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

Maharajganj
Thursday, 21 Dec, 2023
0
2015

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : जनपद में शांति सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं बेहतर सुचारू रूप से बनाएं रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा जनपद में नियुक्त 13 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। उप निरीक्षक अनघ कुमार को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी से चौकी प्रभारी सोनौली थाना सोनौली ,उप निरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय को चौकी प्रभारी थाना सोनौली से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी,उप निरीक्षक जय हिंद थाना घुघली से चौकी प्रभारी आईटीएम थाना कोतवाली ,उप निरीक्षक राजीव तिवारी चौकी प्रभारी परतावल थाना श्याम देउरवा से पुलिस लाइन ,उप निरीक्षक अखिलेश सिंह स्वाट टीम से चौकी प्रभारी परतावल थाना श्याम देउरवा ,उप निरीक्षक विजय यादव पुलिस लाइन से मीडिया सेल ,उप निरीक्षक राम शब्द थाना घुघली से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना घुघली,उप निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह थाना फरेन्दा से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना फरेन्दा,उप निरीक्षक जयप्रकाश थाना कोल्हुई से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कोल्हुई,उप निरीक्षक सुनील वर्मा थाना पुरंदरपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना पुरंदरपुर ,उप निरीक्षक राजेश सिंह थाना ठूठीबारी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना ठूठीबारी ,उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव थाना पारसमलिक से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना परसामलिक,उप निरीक्षक राजकुमार वर्मा थाना बरगदवा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बरगदवा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

<