Maharajganj Times

लेखपालों ने दूसरे दिन भी दिया  धरना,कामकाज ठप्प

Maharajganj
Thursday, 27 Jul, 2023
0
1019

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- सदर तहसील में दूसरे दिन भी लेखपालों ने धरना देकर आवाज बुलंद कर कार्य बहिष्कार  किया! उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महराजगंज जिले के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में बुधवार से जनपद के चारों तहसील के समस्त लेखपालों द्वारा अनवरत धरना प्रदर्शन व सरकारी कार्य का बहिष्कार प्रारंभ किया गया है।उन्होंने कहा कि आए दिन लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही फरेंदा में लगभग 10 और सदर तहसील में चार लेखपालों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन बाधित करने का आदेश जारी हुआ है। यह अन्याय हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनपद में 370 लेखपालों की बजाय केवल 171 ही कार्यरत हैं, जिससे कार्य का दबाव अधिक है। लेखपालों ने कहा कि  राजस्व कार्य, भूमि विवाद, मुख्यमंत्री जनता दर्शन ,आइजीआरएस  आदि कार्यों के साथ ही सरकार की नई-नई नीतियों के क्रियान्वयन में लेखपालों द्वारा अहम भूमिका निभाई जाती है!इस दौरान रंजन कुमार श्रीवास्तव व सुनील कुमार यादव व दुर्गेश चौधरी अनिल मिश्रा आदि लेखपाल मौजूद रहे!

<