Maharajganj Times

विश्व में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन शनिवार को

International
Friday, 20 Sep, 2024
0
871

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  भगवान बुद्ध के उपदेशों और संदेशों के माध्यम से विश्व स्तर पर शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने व भारत व नेपाल की साझा संस्कृति को जोड़ते हुए भगवान बुद्ध के संदेशों और उपदेशों को आम जन तक पहुंचने के उद्देश्य से भगवान बुद्ध के जन्मस्थली लुंबिनी में शुन्यति इंटरनेशनल फाऊंडेशन (एसआईएफ) के तत्वाधान में 21 सितंबर दिन शनिवार को एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।  संस्था के आयोजन समिति के सदस्य विजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत व नेपाल से लगभग 6 हजार लोग शामिल होंगे और विश्व के 40 देश में इसका सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपदेशक ध्यानाचार्य नागजीवा (दातुक लिम सीऊ जिन ) एवं मार्गदर्शक आयुर्वेद चिकित्सा और फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राजेश सवेरा की मौजूदगी में संस्था की पहल विश्व स्तर पर शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है मानवता के सबसे महान शिक्षक भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा रखने के लिए उनके संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास है।

<