Maharajganj Times

नेपाल में हादसे के बाद जनपद के सोनौली बार्डर से वापस लौटे अब,25 मृतको को लेकर सेना का विशेष विमान महाराष्ट्र रवाना

International
Saturday, 24 Aug, 2024
0
2345

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- महाराष्ट्र के रहने वाले कुल 93 पर्यटक  बीते 20 अगस्त को 8 दिनों के परमिट के साथ नेपाल यात्रा पर निकले हुए थे।ये पर्यटक गोरखपुर से तीन बस बुक कर सोनौली  बॉर्डर के रास्ते पोखरा और वहां से काठमांडू जा रहे थे ।जाते समय तनहू जिले में यूपी 53 ft 7623 नंबर की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग  घायल हुए हैं। इस बड़ी दुर्घटना के बाद भारत सरकार की तरफ से 27 शवों को भारतीय सेना के विशेष विमान से चितवन से नासिक के लिए रवाना कर दिया गया है।वहीं  दूसरे बस में सवार अन्य 48 यात्रियों की सकुशल वापसी सोनौली बॉर्डर से भारतीय सीमा में हो गई है जिनको गोरखपुर से महाराष्ट्र भेजा जा रहा है।हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । मृतकों के परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्दी से उनके घर पहुंचाया जाए । सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश बाद जिस तरह से महराजगंज जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों ने नेपाल के घटनास्थल वाली जगह पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता दिखाई और अन्य 48 यात्रियों को सकुशल वतन वापसी कराई इसके लिए महाराष्ट्र के लोगों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उनके अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है । नेपाल में हुए इस सड़क हादसे के बाद सुरक्षित बचे हुए महाराष्ट्र के रहने वाले पर्यटक इस घटना के बाद डरे हुए  हैं।पर्यटकों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों की इस सड़क हादसे में मौत हो गई ।प्रशासन से निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द महाराष्ट्र पहुंचाया जाए।

 

<