Maharajganj Times

ताइक्वांडो में पैरामाउंट का परचम: 13वीं डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में 20 पदक जीतकर छात्रों ने बढ़ाया मान

Education
Wednesday, 06 May, 2026
0
927

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- दी पैरामाउंट एकेडमी के छात्रों ने 13वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों के बीच 8 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का दम दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में अधीश साहनी, दिव्यांश गुप्ता, रुही गुप्ता, शिवांश देवराज, श्रीजय पटेल, अधिश्री, ब्यूटी यादव और अपूर्वा सिंह शामिल रहे। वहीं रजत पदक अस्तित्व साहनी, अनुभूति साहनी, अनुनय गुप्ता, अंशिका श्रीवास्तव, श्रेया पाठक, शौर्य प्रताप सिंह और नियोर शर्मा ने जीते। कांस्य पदक खुशी गुप्ता, प्रांजल सिंह, सूर्य पाठक, अत्रेय मिश्रा और विराट यादव के नाम रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा सिंघानिया ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों का अनुशासन, समर्पण और खेल भावना सराहनीय है। यह उपलब्धि संस्था की खेल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यालय में जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनका उत्साह और बढ़ेगा।