Maharajganj Times

Maharajganj : नवोदय और अटल आवासीय परीक्षा में चमके बागापार के छात्र, बीएसए ने दी बधाई

Education
Tuesday, 01 Apr, 2025
0
1335

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय के छात्रों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा और अटल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। नवोदय में निकिता मद्धेशिया और अटल आवासीय परीक्षा में शिवम वर्मा, आदित्य व रुचि के चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रिद्धि पांडेय ने बीएसए कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों की मेहनत को सराहा।बीएसए ने छात्रों से उनके लक्ष्यों पर चर्चा की और अभिभावकों से बेसिक शिक्षा के प्रति बदलते नजरिए पर बातचीत की। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक महेंद्र यादव, शिक्षा मित्र संतोष तिवारी और अभिभावक मौजूद रहे।प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, तहसील प्रभारी डॉ. सुधाकर राय, पंकज मौर्य, आशीष सिंह, जितेंद्र सिंह, वेद त्रिपाठी और कृष्णदेव सहित कई शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। यह सफलता बेसिक शिक्षा की मजबूती और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है।

 

 

 

<