Maharajganj Times

बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

अपराध
Friday, 26 Jun, 2026
0
1107

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र से कथित प्रेमी जोड़ों की बंद कमरे में बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। और न ही महराजगंज टाइम्स पुष्टि करता है। बताया जा रहा है कि किसी बंद कमरे में कुछ लोगों ने एक युवक और युवती सहित मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग कथित प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले में संबंधित पक्षों से संपर्क किया जा रहा है तथा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।