Maharajganj Times

दिनदहाड़े लूट की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकला कुछ और

अपराध
Friday, 01 May, 2026
0
608

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने डायल 112 पर दिनदहाड़े लूट की सूचना दी। युवक ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान के बेटे ने उससे एक लाख रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। शुरुआत में मामला लूट का प्रतीत हो रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला पूरी तरह पलट गया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि युवक द्वारा दी गई लूट की सूचना झूठी पाई गई है। जांच में सामने आया कि यह मामला लूट का नहीं, बल्कि आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट का है, जिसे लूट का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झूठी सूचना देकर आपात सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।