Maharajganj Times

Maharajganj breaking News : गिलास पानी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

अपराध
Wednesday, 12 Feb, 2025
0
2209

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा महुई गांव में मंगलवार देर रात एक छोटी सी बात पर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। शराब पीने के लिए गिलास और पानी नहीं देने पर गुस्साए युवक ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। महुअवा महुई निवासी महेंद्र गौड़ अपने घर में सो रहे थे, तभी परसिया इंदरपुर निवासी अजीत सिंह वहां पहुंचे। अजीत ने महेंद्र से शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगा, लेकिन जब महेंद्र ने देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते अजीत ने गुस्से में आकर महेंद्र पर गोली चला दी।  गोली की आवाज सुनकर घरवाले और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

<