Maharajganj Times

बहन के घर से लौट रहे दो भाइयों के ऊपर जानलेवा हमला, 1 की मौत, पुलिस ने आठ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

अपराध
Friday, 06 Sep, 2024
0
2265

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- भिटौली थाना क्षेत्र के कमहरिया खुर्द गांव में बीत रात गुरुवार को चार पहिया वाहन के साइड लेने के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि बरगदही निवासी इरफान आलम व उसके भाई इफ्तखार पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। जहां गोरखपुर निजी अस्पताल में इरफान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।तथा इफ्तखार का इलाज चल रहा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी दो भाई इफ्तखार व इरफान अपनी बहन सुल्तान खातुन के वहा भिटौली थाना क्षेत्र कमहरिया खुर्द दावत खाने गुरुवार की रात गए थे। बहन के घर से दावत खाकर वापस आते समय मजनू के घर के पास  गाड़ी साइड लेने के चक्कर में कमहरिया खुर्द गांव में सेराज से बहस हो गया। इतने में सेराज,नवाज शरीफ,कमाल अख्तर, साजिद,हारिश,अमजद, रसीद, वारिस, शोएब अख्तर ने दोनों भाइयों को गांव में ही चाकू,फरसा सरिया से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। दोनों के बहनोई खैरुद्दीन इलाज के लिए निजी अस्पताल गोरखपुर ले गए जहां इरफान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।तथा इस्तखार का इलाज चल रहा है।उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई अबरार अली के तहरीर पर आठ लोगों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

<