Maharajganj Times

VIDEO :बेटी को शादी के बाद खर्च नहीं देने पर ससुर ने दामाद को बिजली के खंबे से बांध कर पीटा, वीडियो वायरल

अपराध
Wednesday, 07 Aug, 2024
0
3084

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- भिटौली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दामाद द्वारा अपनी बेटी को खर्चा न देने पर ससुर ने उसे बिजली के खंबे से बांधकर पीटा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिसकर्मियों ने युवक को खंबे से बंधी रस्सियों को खोलकर उसे मुक्त कराया।  दोनों पक्ष को पूछताछ के लिए भिटौली थाने पर ले गई।  मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने भिटौली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। युवक भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई गांव का रहने वाला है। तीन साल पहले उसकी शादी भिटौली थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव की युवती से हुई। दोनों से दो साल की एक बच्ची है। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दामाद बेटी व बच्ची को छोड़ दिया है। उन्हें नही ले जा रहा है। युवक का कहना है कि पत्नी से मुकदमा चल रहा है। कोर्ट का जैसा फैसला आएगा, वह उसका पालन करेगा। ससुराल के लोग बेवजह दबाव बना रहे हैं। युवक ने अपने ससुर, पत्नी व अन्य लोगों पर बिजली खंभे से बांध पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले में भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश वैश्य का कहना है युवक की तहरीर पर आरोपित ससुर, पत्नी व अन्य आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

<