Maharajganj Times

पाकिस्तानी कनेक्शन होने की आशंका पर NIA टीम ने की महराजगंज में छापेमारी, मचा हड़कंप

अपराध
Thursday, 14 Sep, 2023
0
4053

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :-  फरेंदा कस्बे स्थित विकास नगर कॉलोनी में एनआईए की 5 सदस्यीय टीम ने एक घर में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति के कागजात और लैपटॉप बरामद कर अपने साथ ले गई है। आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध व्यक्ति के पाकिस्तानी कनेक्शन हो सकते हैं। वही एनआईए की टीम ने नोटिस देकर एक संदिग्ध व्यक्ति को 21 सितंबर को रांची में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। 

जानकारी के मुताबिक फरेंदा कस्बे के विकास नगर निवासी डॉक्टर फजले हक के बेटी की शादी बिहार निवासी तलहा खान के साथ हुई है। तलहा खान कुछ दिन पहले अलीगढ़ में एक आईटी कंपनी में काम करता था और वह एक रूममेट के साथ कमरा लेकर रहता था। कुछ दिनों पहले सुरक्षा एजेंसियों ने इस कमरे में छापेमारी कर तलहा खान के रूममेट को पाकिस्तानी कनेक्शन होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बताया जाता ह कि तलहा खान कुछ दिनों से फरेंदा में अपने ससुराल में रहता था। एनआईए की टीम उसकी तलाश में फरेंदा पहुंची थी। लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। एनआईए की टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग 5 घंटे तलहा खान के ससुराल में उसके कागजातों कॉपी किताब मोबाइल और लैपटॉप की जांच की और कुछ कागजात और लैपटॉप अपने साथ ले गई है। ताल्हा खान के ससुराल के लोगों का आफ कैमरा कहना था कि एनआईए की टीम ने एक नोटिस दिया है जिसमें 21 सितंबर को तलहा खान को रांची में हाजिर होने का निर्देश दिया है।

<